मेरा बैकग्राउंग किसान परिवार से है। मैंने बचपन से खेती से जुडा रहा हु, इसलिए कही ना कही इसके बारे मे दिमाग़ मे था की कुछ भी करूंगा, लेकिन अपने पास एक फार्म तो होना ही चाहिए.
लेकिन खेती की सच्चाई भी पता थी की खेती मे बहुत पैसा कमाना बहुत मुश्किल काम है. जितना मैंने अपने परिवार मे देखा था. इसलिए मै शुरू मे अपना भविष्य खेती मे नहीं देखता था.
मेरे दिमाग़ मे ये भी था की मुझे नौकरी नहीं करनी है. अपना ही कुछ करना है. इसलिए मै ऑनलाइन बहुत चीज़ो की तलाश करता था की क्या किया जाये. सबकी तरह मैंने यूट्यूब से पैसे कमाने की कोशिश की. बहुत टॉपिक पर चैनल बनाये लेकिन कुछ नहीं हुआ. इसका मुख्य कारण मेरा नियमित नहीं रहना भी है. मै चेहरा दिखाने से भी डरता था. इसलिए इसमें सफल नहीं हो पाया.
ब्लॉगिंग की शुरुआत
फिर मुझे यूट्यूब से ही पता चला की ब्लॉगिंग भी ऐसी चीज है. जिसमे आप आर्टिकल लिख कर पैसे कमा सकते है. मुझे ये तरीका काफ़ी अच्छा लगा.
मैंने घर से और किसी तरह पैसे जमा करके डोमेन और होस्टिंग ख़रीदा और अपना पहला ब्लॉग शुरू किया। कुछ महीने काम करने के बाद मैंने छोड़ दिया. साल भर ऐसे ही कई चीज़े कोशिश करता रहा. लेकीन सफल किसी मे नहीं हुआ.
बिज़नेस लेख की शुरुआत
2021 मे दिल्ली यूनिवर्सिटी मे एडमिशन लेने के बाद मै दिल्ली चला गया. जहां मै अपने भाई के साथ रहता था. साल भर मैंने कई चीज़े करने की कोशिश की जैसे यूट्यूब, थिएटर,आदि. लेकिन कुछ नहीं काम किया। कुछ मे मेरा मन नहीं लगा.
मेरी सबसे बड़ी गलती यह भी था की मैं किसी काम को लम्बे समय तक नहीं करता था. कुछ दिन किया और छोड़ दिया.
मैंने अब तय कर लिया था की एक कोई काम को पुरे 1 साल से पहले नहीं छोडूंगा. मेरे पास 2 साल बचे थे. इसी मे कुछ ना कुछ करना था, वरना कोई नौकरी करनी पडती जो की मै नहीं चाहता था. इसलिए मैंने वेबसाइट शुरू करने का सोचा, जो मेरे अनुसार सही था.
1 साल आर्टिकल लिखने और ब्लॉग के बारे मे सिखने के बाद भी मुझे गूगल से एडसेंस का अप्रूवल नहीं मिल रहा था. बार बार साइट रिजेक्ट हो जा रहा था. अप्रूवल मिलने के बाद ही मेरे साइट पर एड्स चल सकते थे जिससे मै पैसे कमा सकता था.
1.5 साल मेहनत से बाद और 17 बार रिजेक्शन के बाद, कही जाके के अप्रूवल मिला. उस दिन मै बहुत ख़ुश था. लेकिन यह खुशी बहुत दिन तक नही थी.
वेबसाइट से कमाई ना के बराबर हो रही थी. फिर मैंने अच्छे से काम करना शुरू किया और एअर्निंग को बढ़ाया. अब दिन के मैं 2 से 5 डॉलर कमा रहा था और प्रमोशन से भी पैसे आ रहे थे. लेकिन यह कुछ महीने ही चला.
AI आने के बाद
कुछ महीने कमाई किया था ही वैसे ही Ai का बूम आ गया. गूगल ने नये नये अपडेट लाना शुरू कर दिया. जिससे बहुत सी वेबसाइट डाउन हो गयी. ट्रैफिक सब चला गया. इसके बाद बहुत सी वेबसाइट शुरू की. 2 से 3 और वेबसाइट पर मैंने गूगल से अप्रूवल लिया। लेकिन को उतना कमाई नहीं कर पाया.
इन सब के वजह से मेरा मन हट गया. मुझे लगने लगा की कुछ ऐसा काम हो, जिसमे मेरा कण्ट्रोल कुछ ज्यादा हो.
मैंने कुछ महीने ब्लॉगिंग छोड़ दिया और कुछ और करने का सोचने लगा।
इंस्टाग्राम पेज की शुरुआत
खाली था तो सोचा अब क्या करू. तो मैंने इंस्टाग्राम पेज शुरू किया startup flip नाम से. इस पेज को मैंने 5 महीने मे 75 हजार फोल्लोवेर तक ले गया था। लेकिन अचानक से इंस्टाग्राम ने अकाउंट को ससपेंड कर दिया. इस पेज से भी कुछ पैसे कमाए थे।
लेकिन इसमें भी दिक्कत मुझे समय आयी थी. इसमें कमाई नियमित नहीं थी. अकाउंट ससपेंड होने से मन और भी हार चूका है. अब ऑनलाइन कुछ भी शुरू करने के लिए बहुत सोचना पड़ता है.
अब लगता है की इसमें मेरा कोई कण्ट्रोल नहीं है, अगर शुरू किया भी तो कब बंद हो जाये क्या पता.
अब मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है. और मेरा ऐसा काम करना चाहता हु, जिसमे रेगुलर कमाई हो.
इसलिए मैंने सोचना शुरू किया की क्या कर सकता हु. मेरे पास बहुत बजट भी नहीं है की कुछ बड़ा बिज़नेस khol पाउँ.
घर के हालत भी ऐसे है की किसी को घर पर रहना पड़ेगा. इसलिए मै अब दिल्ली से घर आ गया हु. यही सब सोच के मैंने डिसाइड किया है की मै डेरी बिज़नेस शुरू करूंगा. क्युकी मेरे बजट, बैकग्राउंड और थोड़ा इंट्रेस्ट को देखते हुए मुझे यह काम सही लग रहा है.
मुझे पूरा विश्वाश है की इसमें भविष्य काफ़ी अच्छा है. अगर सही से प्रोफेशनल तरिके से किया जाये तो.
Dairy Guy की शुरुआत
मैंने सोचा की मुझे ऑनलाइन चीज़ो का अनुभव है थोड़ा, क्यों न अपने जर्नी को आपके साथ शेयर करू. इसलिए मैंने यह वेबसाइट शुरू की है।
यंहा मै फार्म बनाने से लेकर उससे सक्सेस करने तक का सफर साँझा करूंगा.
मेरे घर के शेड की स्थिति यह है

शुरुआत यही से करना है और एक मॉडर्न फार्म बनाना है.